देहरादून, अगस्त 4 -- Dehradun News: रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के ग्राम माधोपुर निवासी एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते सैलून में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है।

हमले का विवरण पीड़ित मोहम्मद साहिल ने बताया कि वह देर रात चंद्रशेखर स्कूल के सामने स्थित अपने सैलून पर काम कर रहा था। इसी दौरान छह युवक वहां पहुंचे और उस पर लोहे की रॉड तथा पंच से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

आरोप और शिकायत पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कट्टे के बल पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। साहिल ने हमलावरों में आशिम मोहम्मद उर्फ मांगता, गुलशन उर्फ मोनू और समीर पुत्र शहजाद को नामजद किया है, जबकि तीन अन्य युवकों की पहचान चेहरे ढके होने के कारण नहीं हो सकी।

पुलिस कार्रवाई पीड़ित का कहना है कि उसने घटना की सूचना पुलिस को देकर मुकदम...