देहरादून, अगस्त 26 -- Dehradun News: भगवानपुर। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में चोरों ने एक सैलून की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, एलईडी और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी दुकान स्वामी को सुबह दुकान पहुंचने पर मिली। शटर का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा सामान अस्त-व्यस्त था और गैस सिलेंडर, एलईडी सहित नकदी गायब मिली। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बल्लभगढ़ में महाराजा अग्रसेन पुलिस चौकी के पास एक रात में तीन दुकानों में चोरीपुलिस द्वारा कार्रवाई दुकान स्वामी मिंटू निवासी डाडा जलालपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शटर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर एलईडी वेब 15 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली गई है, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित...