देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: नई टिहरी। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विकासखंडों की न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसका उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों के निर्धारित रोस्टर के क्रम में 25 व 26 सितंबर को विकासखंड थौलधार के सभागार कक्ष में शिविर आयोजित किया जाएगा। 27 व 28 सितंबर को विकासखंड जौनपुर मुख्यालय सभागार, 29 व 30 सितंबर को विकासखंड कीर्तिनगर के राजकीय इंटर कालेज आछ...