देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज (मंगलवार) को परेड ग्राउंड स्थित खेल अकादमी में बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। मंत्री खजानदास की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं व सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने शिविर में सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...