देहरादून, सितम्बर 22 -- Dehradun News: देहराखास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वार्ड 72 देहराखास के बाईपास रोड और आसपास के क्षेत्रों में सेवा दिवस के रूप में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल रहे। आसरा संस्था के बच्चों ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद आलोक कुमार, आसरा संस्था के पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के साथ श्रमदान कर सड़क व आसपास के क्षेत्र की सफाई की। साथ ही दुकानदारों और क्षेत्रवासियों से खुले में कूड़ा नहीं डालने की अपील की गई। अभियान में जगत राम सेमवाल, कुलदीप शर्मा, राजेंद्र यादव, शिव शंकर, डॉ. नागेंद्र रावत, डॉ. गुरु प्रसाद, डॉ. प्रेम लाल ममगई, बबली रावत, प्रीति श्रीवास्तव, शीला सिंह, रविंद्र मंडल, विजय श्रीवास्तव, निशांत जैन, सरताज...