देहरादून, अगस्त 16 -- Dehradun News: सेलाकुई। झाझरा स्थित जलवायु टावर में तीज महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पारंपरिक संस्कृति और आपसी भाईचारे का सुंदर परिचय दिया। तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नृत्य कार्यक्रम और तीज क्वीन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष सरिता भंडारी ने कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े हुए हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को एक साथ आने और अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: महावर महिला समिति ने हर्षोल्लास से मना...