Dehradun News: सेना का फर्जी मेजर बन नौकरी का झांसा दे पांच लाख ऐंठे
देहरादून, अक्टूबर 4 -- Dehradun News: एक जालसाज ने खुद को सेना का मेजर बता एक युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोपी रकम लेने को कई बार पीड़ित पक्ष से मिला। रकम देने के बाद पता लगा कि आरोपी सेना में मेजर नहीं है और उसने फर्जीवाड़ा किया। कैंट कोतवाली में शनिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट ब्लॉक स्थित धौलकांडा गांव के रहने वाले हीरा बल्लभ पाण्डेय ने कैंट केातवाली में तहरीर दी। उनका आरोप है कि हल्द्वानी के मानपुर देवलचौड़ निवासी दीपक उर्फ गोविंद सिंह नयाल ने उन्हें खुद को आर्मी का मेजर बताया था। आरोपी ने उनके बेटे को फौज में नौकरी लगाने का झांसा दिया। पीड़ित ने उसकी बातों में आकर अलग-अलग किस्तों में कुल पांच लाख रुपये दे दिए। इनमें से 3.59 लाख रुपये ऑनलाइन और शेष रकम नगदी दी। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.