Dehradun News: सुल्तानपुर क्षेत्र से चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: लक्सर, संवाददाता। लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर क्षेत्र से अवैध चाकू के साथ अकरम उर्फ भोला निवासी सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में सुल्तानपुर चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल जितेंद्र नेगी और नरेश नेगी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.