देहरादून, सितम्बर 2 -- Dehradun News: देहरादून। महानगर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शहर के प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्णय पर मेयर सौरभ थपलियाल का आभार जताया। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगने से सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी।उन्होंने इसे महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान पार्षद नगर निगम अमिता सिंह, महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...