Dehradun News: सुभाषनगर स्थित बीएम हुंडई शोरूम में भीषण आग में चार कारें जलीं
देहरादून, अक्टूबर 1 -- Dehradun News: दून दिल्ली हाईवे पर सुभाषनगर स्थित बीएम हुंडई शोरूम में गुरुवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी ऊंची लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही क्लेमनटाउन पुलिस और अग्निशामक विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि कंट्रोल रूम को तड़के करीब 4:45 बजे शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस बल और फायर स्टेशन से दमकल के कई वाहन तत्काल मौके पर पहुंच गए। आग शोरूम की तीसरी मंजिल से भड़क रही थी। जिसने बचाव दल पहुंचने तक विकराल रूप ले लिया था। सर्विस के लिए पार्क की गई चार कारें भी इसकी चपेट में आ गईं। आग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.