देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आशीष चौहान से मुलाकात कर सीलिंग भूमि के नाम पर आमजन के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। मोर्चा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप कार्रवाई की मांग की। नेगी ने कहा कि एनफील्ड ग्रांट, जमनीपुर, एटनबाग, ईस्ट होप टाउन, बदामावाला, अंबाड़ी, रायपुर, जीवनगढ़, कंडोली, कांवली, हरबंसवाला, मोहकमपुर खुर्द, बंजारावाला माफी, आर्केडिया ग्रांट, मलूकावाला, मिट्ठी बहेड़ी, लाडपुर और नत्थनपुर समेत कई क्षेत्रों में सीलिंग भूमि के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन के दस्तावेजों और खरीद की तिथि की जांच के बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए। मोर्चा ने आरोप लगाया कि बिना जांच के खरीद-फरोख्...