देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: पौड़ी। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रस्तावित सीता सर्किट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर शनिवार को उपजिलाधिकारी गौरी प्रभात ने संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ विदाकोटी मंदिर, फलस्वाड़ी सीता माता मंदिर, वाल्मीकि मंदिर तथा देवल गांव स्थित लक्ष्मण मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित विकास कार्यों, पर्यटकीय सुविधाओं और विभिन्न आकृतियों की स्थापना के लिए संभावित स्थलों का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनके सुझाव लिए और कहा कि क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की योजना तैयार की जाएगी।इससे पहले शुक्रवार को जिलाधिकारी ने एनआई...