देहरादून, नवम्बर 12 -- Dehradun News: मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग पर अड़ी उत्तराखंड की करीब 13 हजार आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेशभर के सीएमओ कार्यालयों के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। देहरादून के चंदरनगर स्थित सीएमओ कार्यालय में यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे और महामंत्री लोकेश देवी के नेतृत्व में आशाएं गरजीं। हड़ताल के चलते जच्चा-बच्चा देखरेख, टीकाकरण और डेंगू सर्वे प्रभावित रहा। उन्होंने Rs.42,000 न्यूनतम वेतन, कर्मकार का दर्जा, पीएफ-ईएसआई और सेवानिवृत्ति पर पेंशन की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर 18 से 20 नवंबर तक सचिवालय घेराव होगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दून में आशाएं हड़ताल पर, सीएमओ कार्यालय पर धरना यह भी पढ़ें- Almora News: मानदेय बढ़ाने की मांग को गरजीं आशा कार्यकर्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की ...