देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता कोतवाली मसूरी पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस लौटाए।पुलिस के अनुसार हरेंद्र रावत निवासी लंढौर ने मसूरी कोतवाली में मोबाइल फोन गुम होने की तहरीर दी थी। पुलिस टीम के प्रयासों से मोबाइल बरामद कर हरेंद्र रावत को सुपुर्द किया गया। वहीं, प्रदीप टम्टा पुत्र बहादुर राम टम्टा निवासी आईटीबीपी मसूरी ने माल रोड पर मोबाइल गुम होने की शिकायत की।कोतवाली पुलिस नेसीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी निगरानी शुरू की। मोबाइल बरामद कर उसके स्वामी को लौटाया। टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान, एसएसआई सत्येंद्र भाटी,कांस्टेबल आशीष रावत व चंद्रवीर रावत व आईटी टीम शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...