देहरादून, जुलाई 21 -- Dehradun News: रुड़की। सिविल अस्पताल रुड़की में मंगलवार सुबह 14 वर्षीय एक किशोरी को मीजल्स (खसरा) की शिकायत पर भर्ती कराया गया। किशोरी की हालत गंभीर बताई गई है। मामले की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को भेज दी गई है। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि किशोरी मीजल्स से पीड़ित है। उसके पूरे शरीर पर दाने निकल आए हैं और अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट सीएमओ हरिद्वार को भेज दी गई है, ताकि आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी कदम उठाए जा सकें। डॉ. मिश्रा ने बताया कि किशोरी की बहन भी मीजल्स से संक्रमित है। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग दोनों मामलों पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कार...