देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: चकराता। तहसील कालसी अंतर्गत ग्राम सिमोग स्थित आराध्य देव शिलगुर-विजट महाराज मंदिर में मंगलवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक उत्साह के साथ पाईता पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। जौनसार-बावर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन के लिए सिमोग पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक लोक आस्था के रंग में रंगा नजर आया। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पाईता पर्व के अवसर पर मंदिर में विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में विराजमान देव चिह्नों को परं...