देहरादून, अक्टूबर 19 -- नवरात्र में मां ज्वाल्पा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Dehradun News: सतपुली। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सिद्धपीठ मां ज्वाल्पा धाम में अष्टमी और नवमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नवमी के दिन सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां ज्वाल्पा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। नवरात्र के अंतिम दिनों में मंदिर में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। वहीं, नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों में कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्याओं को मां दुर्गा क...