देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: देहरादून, प्रमुख संवाददाता। अगर प्रशासन की योजना सफल हुई तो आने वाले दिनों में आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो सकेगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण कर सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सितंबर में आईटी पार्क क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण पूरा कराने के निर्देश दिए।

जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सहस्रधारा मोटर मार्ग स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या देहरादून शहर के लिए लगातार गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसका स्थायी समाधान केवल तात्काल...