देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं अनधिकृत डंपिंग पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने हाईकोर्ट के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि इसके उत्पादन, भंडारण, आपूर्ति और उपयोग की पूरी श्रृंखला पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। डीएम ने राज्यकर विभाग के अधिकारियों को निर्देशित देकर कहा कि न्यायालय के आदेशों को गंभीरता से लेते हुए जिले में संचालित संबंधित औद्योगिक इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। उन्होंने प्लास्टिक सामग्री निर्माण म...