Dehradun News: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग में तीन गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 11 -- Dehradun News: देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने थानो रोड पर शराब के नशे में हंगामा और मारपीट कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली कि सोडा सरोली के पास सड़क किनारे कुछ युवक शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं। सूचना पर रायपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां नशे में धुत युवक आपस में ही लड़-झगड़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और मारपीट पर उतारू रहे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविंद सिंह (32), राहुल नौटियाल (32) और ज्ञान भट्ट (36) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी छह नंबर पुलिया, देहरादून के ही निवासी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.