देहरादून, अगस्त 4 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से 7 से 13 अगस्त तक जीएमएस रोड स्थित एक होटल में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति अध्यक्ष एवं समाजसेवी अखिलेश अग्रवाल और योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी ने बताया कि 7 अगस्त को सुबह 9 बजे साई गेट हाउस जीएमएस रोड से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। समिति ने बताया कि अब तक लगभग 700 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा चुका है। आगामी दिसंबर में 108 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित है। इस मौके पर संजय अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, चंदेश अरोड़ा, संजीव गुप्ता, मनमोहन लखेड़ा, अमित प्रकाश गुप्ता, मनोज गोयल, उमेश कौशिक, प...