देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: साइबर ठगी रोकने को लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद ठग रोजाना नए-नए तरीकों से लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ा रहे हैं। जिले के रायपुर, पटेल नगर और नेहरू कॉलोनी थानों में दर्ज चार अलग-अलग मामलों में जालसाजों ने कुल 14,74,372 रुपये की चपत लगा दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आरोपियों की तलाश और जांच शुरू कर दी है। शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा दे 9.59 लाख हड़पे

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी आमवाला तरला निवासी उत्कर्ष नेगी से बेंगलुरु की कंपनी से जुड़ा बनाकर साइबर ठगों ने संपर्क किया। आरोपी विवेक शुक्ला व उसके साथी सृष्टि और प्रशांत ने उन्हें क्लाइंट कोड आवंटित कर झांसे में लिया और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 9.59 लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने फर्जी एनएसई क्लोजर स्टेटम...