Dehradun News: सहारनपुर चौक पर सड़क धंसी, बड़ा गड्ढा बना मुसीबत
देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: देहरादून। सहारनपुर चौक के पास सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। सड़क के बीच बने इस गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे की मरम्मत नहीं की गई तो यह और बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.