देहरादून, सितम्बर 20 -- Dehradun News: सहसपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर पुलिस ने गैर जमानती वारंटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने शनिवार रात रामपुरकलां, सहसपुर और जस्सोवाला में दबिश देकर धीरज ठाकुर (34), हिमांशु बडोला (45) और विक्की कुमार (32) को गिरफ्तार किया। तीनों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में वउनि प्रवीण पुंडीर, उपनिरीक्षक जावेद हसन, राजीव धारीवाल समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...