देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: हरिद्वार। भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में इंडियन आइडल फेम गायक सवाई भट्ट की सुरीली आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। अपनी शानदार गायकी और दिल छू लेने वाली प्रस्तुति से उन्होंने ऐसा समां बांधा कि पूरा मेला परिसर संगीतमय हो उठा। सवाई भट्ट को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली (भरतपुर, राजस्थान), भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग, उद्योगपति एवं समाजसेवी जगदीश लाल पहावा, प्रमोद शर्मा और इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह मौजूद रहे। मेला समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया।इस यह भी पढ़ें- Haridwar News: सवाई भट्ट के सुरों पर झूमे दर्शक, भागीरथ महोत्सव में उमड़ी भीड़ दौरान...