देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता किसी की परेशानी सुनते ही समाधान बताने के बजाय उसकी बात ध्यान से सुनना और भावनाओं को समझना जरूरी है। एमकेपी पीजी कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर छात्राओं ने नाट्य प्रस्तुति के जरिए यही संदेश दिया। मनोविज्ञान एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम 'साइवर्स' शुरू हुआ।पहले सत्र में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल शर्मा ने छात्राओं को समय प्रबंधन, कामों की प्राथमिकता तय करने और टालमटोल से बचने के तरीके बताए। इसके बाद छात्राओं ने 'हिअर मी, डोंट फिक्स मी' नाटक प्रस्तुत कर समझाया कि परेशान व्यक्ति को हर बार सलाह नहीं, बल्कि अपनी बात कहने और सुने जाने का अवसर चाहिए। एनएलपी कोच रिम्पल जैन गुप्ता ने भावनात्मक समझ और व्यवहार को पहचानने के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम में छात्...