देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: सरकारी जमीनों को सस्ते में आवंटित कराने का झांसा दे 72 वर्षीय बुजुर्ग से उनके हॉस्टल के किरायेदार ने 38 लाख रुपये से अधिक ठग लिए गए। आरोपियों ने फर्जी सरकारी दस्तावेज, जाली मुहरों और सेवानिवृत्त अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर इस वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी कार्यालय में हुई शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसके बेटे-बेटी और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुद्धोवाला स्थित बीएफआईटी कॉलेज के निकट कम्फर्ट होम्स हॉस्टल के संचालक गौरव अजमानी ने अपने 72 वर्षीय पिता ब्रह्म प्रकाश अजमानी के साथ हुई इस ठगी में शिकायत की। कहा कि मुख्य आरोपी अशोक भटनागर पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से पीड़ित के हॉस्टल में ही किरायेदार और कैंटीन संचालक के रूप में रह रहा था। इसी दौरान ...