Dehradun News: समान वेतन न दिए जाने पर उपनल एवं संविदा कर्मियों ने जताई नाराजगी
देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: नई टिहरी। वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में कार्यरत उपनल एवं संविदा कर्मियों ने लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजकर वेतन संबंधी समस्या का निराकरण न होने पर 31 अक्टूबर से सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। वीरवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित उपनल एवं संविदा कर्मचारी संघ की बैठक में कहा कि लंबे समय से समान कार्य करने के बावजूद उन्हें समान वेतन नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें गंभीर आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन की कमी के कारण कर्मचारियों के लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करने, बच्चों की शिक्षा,दैनिक आवश्यकताओं,अन्य खर्चों का निर्वहन करना कठिन हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.