देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता गांधी रोड स्थित जैन भवन में सकल दिगंबर जैन समाज और श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति की ओर से गरबा महोत्सव आयोजित किया गया।मंगलवार को आर्यिका पूर्णमति माताजी के सान्निध्य में चल रहे मंगल चातुर्मास के तहत समवशरण विधान आयोजित किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालु पूजन, शांतिधारा और महाआरती में भाग लेकर धर्मलाभ ले रहे हैं। माताजी ने समवशरण के महत्व को बताते हुए कहा कि यह समानता, अहिंसा और करुणा का संदेश देता है। इसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा किया। धार्मिक प्रश्नमंच में सही उत्तर देने वाले पांच विजेताओं को चांदी की चेन और पांच अन्य विजेताओं को विशेष पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में जैन समाज के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।...