देहरादून, नवम्बर 21 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम ने जनगणना को लेकर शहर में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लगे नगर निगम के सफाई वाहनों के माध्यम से लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इन वाहनों पर जनगणना से संबंधित बैनर लगाए गए हैं, जिनके जरिए लोगों को स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे स्वगणना की प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। नगर निगम का प्रयास है कि सफाई वाहनों के माध्यम से शहर के प्रत्येक वार्ड और अधिक से अधिक घरों तक जनगणना का संदेश पहुंचाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...