देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने, नए कर्मचारी भर्ती करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने बताया कि अब तक शासन के स्तर से ज्ञापन पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। धरने में पर्यावरण मित्र और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण मित्रों ने दी प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...