देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर मांगें पूरी नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी, निकायों में नए कर्मचारियों की भर्ती समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। अध्यक्ष सोनू खैरवाल, महासचिव धीरज भारती समेत निगम के अन्य कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: काली पट्टी बांधकर काम करेंगे सफाई कर्मचारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...