देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को वेतन वृद्धि, नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताते हुए लंबित मांगें पूरी करने की मांग उठाई। यूनियन अध्यक्ष सोनू खैरवाल ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस दौरान यूनियन से जुड़े कई कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...