देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले नगर निगम देहरादून परिसर में सफाई कर्मचारियों का धरना बुधवार को लगातार दसवें दिन भी जारी रहा। धरने को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक चौधरी नरेश वैध, नगर निगम शाखा अध्यक्ष सोनू खैरवाल और धीरज भारती ने संबोधित किया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने को सामान्य कर्मचारी यूनियन और वाहन चालक यूनियन ने भी समर्थन दिया है। पदाधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई 2026 से कर्मचारी अपने-अपने वार्डों में उपस्थिति दर्ज कराएंगे, लेकिन तीन दिनों तक कार्य का बहिष्कार करेंगे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सफाई कर्मचारियों ने तीन दिन कार्य बहिष्कार का किया ऐलान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...