देहरादून, सितम्बर 12 -- Dehradun News: हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य अधूरा छूटने और सीवर लीकेज से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय व्यापारियों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि आधा अधूरा बना नाला और सड़क पर बहता सीवर का दूषित पानी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। यात्री बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद प्रशासन की अनदेखी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शन में पार्षद सुनील कुमार, रणवीर शर्मा, अनिल ठाकुर, अनंत पांडे और संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...