देहरादून, अक्टूबर 31 -- Dehradun News: फोटो देहरादून। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पटेल ने अपनी सूझबूझ से सभी रियासतों को मिलाकर एक एकीकृत हिंदुस्तान बनाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भाजपा धर्म और क्षेत्र के नाम पर देश की हिंदुस्तानियत को तोड़ना चाहती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पटेल के सपनों को साकार करते हुए संविधान और लोकतंत्र बचाने का संकल्प लिया है।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा ने किया, जिसमें शांति प्रसाद यादव, डॉ. एचपी यादव, लियाकत अब्बासी, बाबूलाल पटेल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सपा पीडीए के सह...