देहरादून, सितम्बर 18 -- Dehradun News: देहरादून। प्रेमनगर के स्मिथनगर सामुदायिक केंद्र में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने प्रह्लाद चरित्र और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती। भक्त प्रह्लाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि जब जीवन अज्ञान और भय के अंधकार से घिरा होता है, तब परमात्मा का प्रकाश प्रकट होता है। श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग पर कथा पंडाल 'नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव भक्ति और उल्लास से मनाया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, सत्येंद्र कुमार, मधु गौड़, जेपी लखेड़ा, घनश्याम शर्मा, रजनी शर्मा समेत अनेक ...