देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: देहरादून। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के संबद्धता विस्तार शुल्क जीएसटी सहित वसूलने के आदेश पर निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड ने आपत्ति जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि अधिकांश निजी कॉलेजों को वर्ष 2019 के बाद से संबद्धता विस्तार के पत्र नहीं मिले हैं, लेकिन हर साल शुल्क जमा कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। परंपरागत और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रति पाठ्यक्रम 59 हजार रुपये शुल्क देना होगा। उन्होंने कहा कि इससे कॉलेजों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। एसोसिएशन इस आदेश पर पुनर्विचार के लिए कुलपति, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र भेजेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...