देहरादून, अक्टूबर 3 -- Dehradun News: फोटो देहरादून। स्वास्थ्य से आत्मनिर्भरता की ओर कार्यक्रम के तहत राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेस क्लब देहरादून में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. बबीता सहोत्रा रहीं। कार्यशाला में करीब 60 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में सनशाइन कंपनी के डायरेक्टर डॉ. डीके सिंह और डाइटिशियन सविता ने महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण और शरीर के लिए आवश्यक विटामिन एवं मिनरल्स की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आयरन, विटामिन बी-12 और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साथ ही कंपनी के 'वानथी' सप्लीमेंट की जानकारी दी गई। डॉ. बबीता सहोत्रा ने कहा कि स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला है। महिलाओं को स्वास्थ्य के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भ...