देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: देहरादून। विकासखंड रायपुर की ग्राम पंचायत शेरा गांव के ग्राम प्रधान संजय सिंह राणा को प्रदेश प्रधान संगठन का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने जमीनी स्तर पर जनहित के कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संजय सिंह राणा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और सभी साथी ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

हिंदी हिन्द...