देहरादून, अगस्त 2 -- Dehradun News: देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को विजय कॉलोनी के सामुदायिक भवन में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल हुए। महानगर उत्तर के तहत रविवार को कुल पांच स्थानों पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किए गए। संघ ग्राम विकास संयोजक ललित बड़ाकोटी ने बौद्धिक में कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संदेश दिया। मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी महानगर संघचालक चंद्रगुप्त विक्रम सुरेंद्र मित्तल नगर कार्यवाह मयंक खण्डूड़ी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...