Dehradun News: संगठन की मजबूती के लिए जुटे कार्यकर्ता:डबराल
देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को रॉयल इन पैलेस इंदिरा नगर में विधायक सविता कपूर की उपस्थिति में हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी भुवन विक्रम डबराल कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन की मजबूती के लिए जुटने का आह्वान किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को संगठन की कार्यपद्धति के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। सविता कपूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.