देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: देहरादून। कृष्ण नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम भाटिया एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर पार्षद नंदिनी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने कहा कि बॉटलनेक क्षेत्र में डिवाइडर न लगाया जाएं। सड़क पहले से ही संकरी है। डिवाइडर बनने से व्यापारियों, स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । ट्रैफिक जाम की समस्या और बढ़ सकती है। पार्षद नंदिनी शर्मा ने व्यापार मंडल को कार्रवाईका आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...