देहरादून, अगस्त 28 -- Dehradun News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री हनुमद् धाम सेवा समिति की ओर से विकासनगर स्थित श्री हनुमद् धाम में विशेष सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संकटमोचन भगवान श्री हनुमान जी महाराज को रक्षासूत्र अर्पित किया। समिति के सदस्यों ने भगवान हनुमान जी को प्रथम रक्षासूत्र बांधकर देश और समाज की रक्षा, क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम और हनुमान जी महाराज के चरणों में प्रार्थना की। रक्षासूत्र अर्पित करने के दौरान पूरा हनुमद् धाम भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।हनुमद् यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: श्री हनुमद् धाम में रक्षाबंध...