देहरादून, अगस्त 23 -- Dehradun News: देहरादून। पटेलनगर के श्री श्याम सुंदर मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 31 अगस्त से 7 सितंबर तक श्रीमद भागवत कथा के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मन्दिर समिति के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र चड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 31 अगस्त को सायं पांच बजे मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। एक सितंबर से प्रतिदिन सायं पांच बजे से रमणरेती वृंदावन के आचार्य मधुर कृष्ण श्रीमद भागवत कथा करेंगे। 4 सितंबर जन्माष्टमी के दिन कथा का समय रात्रि आठ से 12 बजे तक होगी। रात्रि 12 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ श्री कृष्ण जन्म मनाया जाएगा। 9 सितंबर को श्री कृष्ण छठी उत्सव मनाया जाएगा। श्री श्याम सुन्दर मंदिर पटेल नगर में आयोजित बैठक में प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, मनोज सूरी, तेजेन्द्र हरजाई, गौर...