देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: सेलाकुई। विकासखंड सहसपुर के ग्राम सभा रामगढ़ सिंघनिवाला स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर समिति ट्रस्ट की नई व्यवस्थापक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में कैप्टेन जगदीश सिंह रावत को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।नई कार्यकारिणी में मंजू सती को उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह राणा को सचिव, गजे सिंह को सहसचिव, मातवर सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष और एकता नेगी को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, सूरज रावत को मीडिया प्रभारी, पूरन चंद डबराल को मंत्री एवं मंदिर व्यवस्थापक, उत्तम सिंह चौधरी को सलाहकार तथा आशाराम पंत को संरक्षक बनाया गया।मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों और ग्रामीणों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कैप्टेन जगदीश सिंह रावत बने अध्यक्ष...