Dehradun News: श्रीयंत्र टापू के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों राजेश रावत और यशोधर बेंजवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 10 दिसंबर 1995 को राज्य प्राप्ति आंदोलन के दौरान पृथक राज्य की मांग को लेकर दोनों आंदोलनकारी श्रीयंत्र टापू पर सत्याग्रह पर बैठे थे और वहीं राज्य निर्माण की वेदी पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उपाध्यक्ष एवं प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि अमर शहीदों के सपनों को साकार करते हुए राज्य का चहुंमुखी विकास करना ही दोनों बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर शहीदों के त्याग को याद करने वालों में प्रभात डंडरियाल, सुशील विरमानी, जय बिष्ट, पारस यादव, विनोद अग्रवाल, नितिन राठौड़ और विपिन नौटियाल सहित कई आंदोलनकारी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.