देहरादून, सितम्बर 18 -- Dehradun News: श्रीनगर। पुलिस ने 90 किलो अवैध गांजा बरामदगी के मामले में फरार चल रहे 1500 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गांजा बेचने से लेकर सप्लाई चेन से जुड़े तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब चौथे आरोपी को भी दबोच लिया है। गौरतलब हो कि 23 अगस्त को श्रीनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान इको एंबुलेंस से 90 किलो अवैध गांजा बरामद किया था। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयोग एंबुलेंस को सीज करते हुए मामले में संलिप्त रविन्द्र सिंह, रविन्द्र कठैत उर्फ बिट्टू और विनोद रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान पुलिस को गांजा की खरीद-फरोख्त और आपूर्ति से जुड़े दीपक सिंह निवासी पौड़ी की संलिप्तता के तथ्य मिले।

गिरफ्तारी की जानकारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह ने बताया क...