Dehradun News: श्रीनगर में रेट्रो साइलेंसर व यातायात नियमों की अनदेखी पर 23 चालान
देहरादून, अगस्त 9 -- Dehradun News: श्रीनगर। कांवड़ यात्रा में श्रीनगर पुलिस ने यात्रा मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 23 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 17 चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम व छह के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों में अनधिकृत मॉडिफिकेशन और तेज आवाज वाले रेट्रो साइलेंसर का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- हाईवे पर कांवड़ शिविरों में लगे डीजे हटाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.