देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: श्रीनगर। श्रीनगर में सोमवार देर रात सड़क हादसे के बाद पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आधी रात में बड़ी संख्या में छात्र संघ से जुड़े पदाधिकारी और छात्रनेता कोतवाली पहुंचे।छात्र नेताओं का विरोध इस दौरान कोतवाली परिसर में नारेबाजी हुई और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी। जानकारी के अनुसार मामला बाइक और स्कूटी की भिड़ंत से जुड़ा है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत राणा का कहना है कि हादसा देखकर वह मदद के लिए मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और उसमें मौजूद एक व्यक्ति, जिसने खुद को सीओ बताया, ने हादसे में शामिल एक छात्र को थप्पड़ मार दिया।पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक कहा कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी...